Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अंपायर ने खुद से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर किया भरोसा और हो गयी रोहित शर्मा के साथ नाइंसाफी

मुंबई की इस शर्मनाक हार से ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के आउट होने पर चल रही है। इस मैच में रोहित शर्मा के साथ हुई एक घटना बहस का सब्जेक्ट बन चुकि है।

01:47 PM May 10, 2022 IST | Desk Team

मुंबई की इस शर्मनाक हार से ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के आउट होने पर चल रही है। इस मैच में रोहित शर्मा के साथ हुई एक घटना बहस का सब्जेक्ट बन चुकि है।

सोमवार को IPL के मैच नंबर 56 में मुंबई और कोलकाता के बीच की जंग कोलकाता ने 52 रन से जीत ली। जिसके बाद अंक तालिका में KKR की टीम सातवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरह इस सीजन प्लेऑफ से बाहर हो चुकि मुंबई को एक और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी जिसके बाद वो अंक तालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं। 
Advertisement
मुंबई की इस शर्मनाक हार से ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के आउट होने पर चल रही है। इस मैच में रोहित शर्मा के साथ हुई एक घटना बहस का सब्जेक्ट बन चुकि है।  दरअसल रोहित, ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे। उन्हें KKR से मिले 167 रन के लक्ष्य का पीछा करना था। लेकिन पहले ओवर की आखरी बॉल पर ही रोहित को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। रोहित आउट तो गए लेकिन उनका ये डिसमिसल काफी हैरान करने वाला था। 
टीम साउदी की एक बाल रोहित के बल्ले के करीब से होती हुई विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन की तरफ गई उन्होंने शानदार डाइव लगा कर कैच लपका। जिसके बाद जोरदार अपील हुई, ग्राउंड अंपायर ने नॉट आउट दिया तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने थर्ड अंपायर की तरफ रुख किया और जब थर्ड अंपायर ने टीवी रीप्ले और अल्ट्राएज देखा तो सभी हैरान रह गए। गेंद और बल्ले के बीच छोटा सा गैप दिखा लेकिन अल्ट्राएज में बैट और बॉल का कनेक्शन दिखाई दे रहा था। यहां थर्ड अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड(Bruce Oxenford) ने अपनी आँखों से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर भरोसा जताया और रोहित को आउट करार दिया। 
इस फैसले के बाद रोहित के अलावा कॉमेंटेटर, फैंस यहां तक की मुंबई इंडियन के मालिक आकाश अम्बानी भी हैरान दिखाई दिए। रोहित के इस अजीबो गरीब तरह से आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जंग छिड़ी हुई है। 
Advertisement
Next Article