UN महासभा अध्यक्ष की दोहा में तालिबान से मिलने की योजना नहीं
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद की कतर यात्रा के दौरान तालिबान अधिकारियों से मिलने की कोई योजना नहीं है। इस बात की जानकारी प्रवक्ता पॉलिना कुबियाक ने शुक्रवार को दी।
05:47 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद की कतर यात्रा के दौरान तालिबान अधिकारियों से मिलने की कोई योजना नहीं है। इस बात की जानकारी प्रवक्ता पॉलिना कुबियाक ने शुक्रवार को दी।
Advertisement
कुबियाक से यह पूछे जाने पर कि क्या शाहिद की अफगानिस्तान से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों, विशेषकर लड़कियों की शिक्षा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तालिबान अधिकारियों से मिलने की योजना है,तो उन्होंने कहा, ‘उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।’ इससे पहले दिन में शाहिद दोहा पहुंचे, जहां वह शनिवार सुबह दोहा फोरम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि बुधवार को इस्लामी अमीरात अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि केवल छठी कक्षा तक की लड़कियों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति है, जबकि अन्य को अगली सूचना तक इंतजार करना होगा।
Advertisement

Join Channel