W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UN महासचिव ने की Pakistan Train Hijack की निंदा, कहा तत्काल हो रिहाई

UN महासचिव ने Pakistan Train Hijack पर जताई चिंता

05:38 AM Mar 12, 2025 IST | Neha Singh

UN महासचिव ने Pakistan Train Hijack पर जताई चिंता

un महासचिव ने की pakistan train hijack की निंदा  कहा तत्काल हो रिहाई
Advertisement

बलूच आतंकवादियों द्वारा जफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक की घटना पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने निंदा व्यक्त की और तत्काल रिहाई का आह्वान किया। पाकिस्तानी सेना ने 104 यात्रियों को मुक्त कर लिया है और शेष यात्रियों की रिहाई के लिए अभियान जारी है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच आतंकवादियों ने जफर एक्सप्रेस वे पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। आतंकी समूह ने बलूचिस्तान में 400 यात्रियों को बंधक बनाने की जिम्मेदारी ली थी।  पाकिस्तानी सेना यात्रियों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चला रही है। 104 यात्रियों को आतंकियों से छुड़ा लिया गया है। इस पूरी घटना पर अब संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

यूएन ने आतंकी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों पर हमले अस्वीकार्य है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, महासचिव पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन का अपहरण किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। बयान में कहा गया कि गुतारेस बंधक बनाए गए लोगों के बारे में बहुत चिंतित हैं और उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान करते हैं।

16 आतंकी ढेर

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 104 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया है। बचाए गए यात्रियों में 58 पुरुष, 31 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं और उन्हें एक अन्य ट्रेन से माच शहर में भेजा गया है। उन्होंने कहा, “आतंकवादी अब छोटे-छोटे समूह बनाकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है और शेष यात्रियों को भी जल्द ही बचा लिया जाएगा।” पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि इस अभियान में 16 बीएलए लड़ाके मारे गए हैं। वहीं बलूच सेना ने दावा किया है कि बचाव अभियान में लगे पाकिस्तानी सेना के 30 जवान मारे गए हैं।

400 यात्रियों को किया था कैद

अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में करीब 400 यात्रियों को लेकर जाफ़र एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब मंगलवार दोपहर गुडलर और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Jaffar Express Hijack: सुरक्षा बलों ने 104 बंधको को बचाया, 16 आतंकवादी मारे गए

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×