India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बदायूं कांड : मृतक बच्चों के पिता ने की आत्महत्या की कोशिश

05:00 AM Mar 25, 2024 IST
Advertisement

बदायूं में मृतक नाबालिग बच्चों के पिता विनोद कुमार ने रविवार को आत्मदाह की कोशिश की। 19 मार्च को नाई (हज्जाम) साजिद ने विनोद कुमार के दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आत्महत्या की कोशिश कर रहे विनोद कुमार को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद कुमार ने कहा कि वह परेशान हैं क्योंकि पुलिस उनके बेटों की हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, ''मुझे आरोपी के एनकाउंटर या दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी से कोई मतलब नहीं है। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि मेरे बच्चों को क्यों मारा गया।

पुलिस विनोद कुमार को समझाने की कोशिश कर रही

Highlights 

पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद को मंगलवार को घटना के दो घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि साजिद के भाई जावेद को पुलिस ने गुरुवार को बरेली से गिरफ्तार किया। वह बदायूं दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी है। साजिद ने हाल ही में इलाके में नाई की दुकान खोली थी। उसने कथित तौर पर तीन भाइयों आयुष (12), हनी (8) और पीयूष (10) पर चाकू से हमला किया। हमले में आयुष और अहान की मौत हो गई, जबकि पीयूष को गंभीर घावों के साथ अस्पताल ले जाया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Next Article