India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

NASA ने किया बड़ा ऐलान, धरती के अंत की बताई तारीख, आखिर कैसे होगा पृथ्वी का अंत?

02:55 PM Oct 02, 2023 IST
Advertisement

आपने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी कई बार सुनी होगी। कई पुराने कैलेंडरों और सभ्यताओं में दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की गई थी। हालाँकि, अभी तक ऐसी कोई भी भविष्यवाणी सच नहीं हुई है। ये भविष्यवाणियाँ केवल एक ही चीज़ करती हैं और वह है लोगों को डरा देना। यदि नासा कुछ कहता है, तो कई लोग इसे बहुत जल्दी मान लेंगे, भले ही आप किसी के द्वारा ऐसा कहे गए या किसी कैलेंडर द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर भरोसा न करें।

नासा के ओर से धरती की तबाही पर अपडेट

इंसान और कैलेंडर दोनों से लोगों को धोखा दिया जा सकता है। भविष्यवाणियाँ करते समय उन्होनें केवल अंदाज़े लगाए होते है। लेकिन आपको बताएं कि नासा लंबे समय से अंतरिक्ष की निगरानी कर रहा है। नासा ने सितारों, ग्रहों और उल्कापिंडों परबहुत लम्बे समय से निगरानी करने के बाद अब दुनिया के अंत की संभावित तारीख का खुलासा कर दिया है। एक विशाल एस्टेरोइड से बहुत बड़ा विनाश होगा और बहुत बड़ी तबाही पूरी दुनिया में मच जाएगी।

सामने आई नासा की बताई हुई तारीख

 नासा के मुताबिक, Bennu नाम का एक क्षुद्रग्रह (Asteroids) पृथ्वी से टकराएगा। हर छह साल में यह एस्टेरोइड पृथ्वी के करीब से होकर निकलता है। यह उस एस्टेरोइड के आधे आकार का है जिसने ग्रह से डायनासोरों को ख़त्म कर दिया था। यह हर छह साल में पृथ्वी के करीब आ रहा है। नासा के अनुसार, उस एस्टेरोइड और पृथ्वी के बीच टकराव की संभावना 24 सितंबर, 2182 को सबसे अधिक होगी, जब यह ग्रह के करीब से गुजरेगा।

22 परमाणु बमों का जितना असर

नासा द्वारा यह टक्कर अब से 159 साल बाद होने की भविष्यवाणी की गई है। 22 परमाणु बमों की रफ्तार से ये टक्कर तबाही मचाएगी। ऐसा होने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पृथ्वी पर इंसानों का अस्तित्व भी ख़त्म हो सकता है। हालांकि नासा ने ये भी साफ कर दिया है कि ये टक्कर होने की संभावना अभी बहुत कम है। लेकिन ऐसा हो भी सकता है। नासा की ओर से फिलहाल इस टकराव को टाले जाने के लिए काम किया जा रहा है। यदि इसे रोका नहीं जा सका तो दुनिया के अंत की तारीख 24 सितंबर, 2182 को पक्की है।

Advertisement
Next Article