टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, महिला की मौत

01:33 AM Mar 14, 2024 IST | Sagar Kapoor

पूर्व दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 22-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और चालक से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जाएगी।

Advertisement

एक की मौत, सात लोग घायल
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया, ‘‘कुल सात घायल लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं।’’ पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान गाजियाबाद की सीता देवी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

Advertisement
Next Article