Underworld Don दाउद के भाई इब्राहिम की अचानक बिगड़ी तबियत, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती, सीने में था दर्द
भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
04:53 PM Aug 21, 2022 IST | Desk Team
आतंक मचाने वाला और कुख्यात गैगंस्टर दाऊद इब्राहिम ने देश विदेश में आतंकी घटना मचाकर कोहराम मचा रखा हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
ईडी ने धन शोधन के मामले में किया था गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया कि कासकर को शनिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां हृदय विभाग में उसका इलाज चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल फरवरी में धन शोधन से जुड़े एक मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कासकर को तलोजा जेल से अपनी हिरासत में लिया था, जहां वह उसके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के कई मामलों के सिलसिले में बंद था। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
Advertisement