दिन-दिहाड़े अज्ञात नौजवानों ने चलाई गोलियां, एक की मौत- दूसरा गंभीर जख्मी
पुलिस स्टेशन खिलचियां के अंतर्गत गांव सुधार राजपूता में बीती रात अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां मारकर एक शख्स का कत्ल और एक को गंभीर जख्मी करने का समाचार मिला है।
01:46 PM Jun 23, 2019 IST | Shera Rajput
लुधियाना, खिलचियां : पुलिस स्टेशन खिलचियां के अंतर्गत गांव सुधार राजपूता में बीती रात अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां मारकर एक शख्स का कत्ल और एक को गंभीर जख्मी करने का समाचार मिला है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव सुधार राजपूता के रहने वाले नवराज सिंह ने बताया कि उनके पिता जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ काली और देसराज अपने ट्रेक्टर पर सवार होकर खेतों में काम करके वापिस आ रहे थे, जब कच्चे रास्ते पर टॉवर के पास पक्की सडक़ की तरफ बढ़ते गांव सुधार राजपूता की तरफ मुड़ें तो सामने 3 अज्ञात नौजवानों में से एक ने उनपर धड़ाधड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस दौरान उनके पिता जसबीर सिंह जो ट्रेक्टर चला रहे थे को 3 गोलियां लगी जबकि चौथी गोली उनके साथ काम करने वाले देसराज की टांग पर जा लगी। इसी कारण उनके पिता और उनका कर्मचारी गंभीर जख्मी हो गया और वो नौजवान गोलियां चलाते हुए फरार होने में कामयाब हो गए।
उसने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज करके ढूंढने का प्रयास जारी है जबकि गंभीर अवस्था में घायल गुरप्रीत सिंह उर्फ काली जिंदगी और मौत की जदोजहद में अस्पताल में दाखिल होकर संघर्ष कर रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement