Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uniform Civil Code Bill: उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पास

06:44 PM Feb 07, 2024 IST | Jivesh Mishra

Uniform Civil Code Bill: उत्तराखंड राज्य ने इतिहास रचने वाला काम कर दिया है। दरअसल, बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता बिल (Uniform Civil Code) पास हो गया। वहीं, उत्तराखंड राज्य यूसीसी कानून लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है।

Highlights:

 

‘हमें राजनीति और राजनीतिक व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर काम करना चाहिए’

सीएम धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी पर कहा कि संविधान के सिद्धातों पर काम करते हुए हमें समान नागरिक संहिता की जरूरत है। आगे कहा कि अब समय आ गया है कि हम वोट बैंक की राजनीति और राजनीतिक व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर काम करें। इसके साथ ही ऐसे समाज का निर्माण करें जो बिना किसी भेदभाव के समान हो और समृद्ध हो।

 

देवभूमि ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड विधेयक पर कहा कि ये कोई सामान्य विधेयक नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड को इसका सौभाग्य मिला है। दरअसल, भारत एक बहुत बड़ा देश है जिसमें बहुत सारे प्रदेश है ये हमारे राज्य को मिला है। यह बहुत बड़ा गौरान्वित करने वाला क्षण है। हमें इतिहास लिखने और देवभूमि से देश को दिशा देने का अवसर मिला है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Next Article