W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की

कृषि क्षेत्र की प्रगति पर शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा

05:14 AM Jan 27, 2025 IST | Rahul Kumar

कृषि क्षेत्र की प्रगति पर शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की
Advertisement

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर सप्ताह समीक्षा के क्रम में आज कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों में मौसम की वर्तमान व संभावित व जलाशयों की स्थिति तथा विभिन्न उपज के थोक व खेरची मूल्य की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधे किसानों को लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद एजेंसियों के माध्यम से उपज खरीदी गतिशील रहें, साथ ही खरीद संबंधी व्यवस्था पर सरकारी अमल होना चाहिए।  बैठक में बताया गया कि 24 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक है। देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.83 लाख हेक्टेयर रहा। चालू रबी सीजन में टमाटर, प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी भी उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×