W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Union Budget 2024-25: जानिए Vote On Account और यूनियन बजट में क्या है अंतर

01:32 PM Jan 04, 2024 IST | Nisha Pathak
union budget 2024 25  जानिए vote on account और यूनियन बजट में क्या है अंतर
Advertisement
Budget 2024: जिस प्रकार खुद को फाइनेंशियली स्टेबल रखने के लिए हम खुद का बजट बनाते हैं, ठीक इसी प्रकार सरकार भी हर वित्त वर्ष शुरू होने से पहले एक बजट पेश करता है। इस साल मोदी सरकार आखिरी बजट पेश करेगी। 1 फरवरी को देश के वित्त मंत्री द्वारा यह पेश किया जाता है। एस बार का बजट यूनियन बजट से काफी अलग होगा। ऐसे में मन में सवाल यह आता है कि आखिर Vote On Account अब तक पेश होने वाले Union Budget से किस प्रकार अलग है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।
Advertisement

Vote On Account क्या है?

कोई भी बजट एक पूरे वित्त वर्ष के लिए जारी किया जाता है, लेकिन इस साल देश में लोक सभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस साल केंद्र सरकार बदल सकती है। अभी केंद्र में बीजेपी का शासन चल रहा है। इस साल लोकसभा के चुनाव के बाद दूसरी पार्टी या फिर से बीजेपी का शासन आ सकता है।
Advertisement
Advertisement
अब जो बजट पूरे वित्त वर्ष के लिए जारी किया जाता है उसे यूनियन बजट कहा जाता है। वहीं, अगर कोई बजट एक निश्चित समयअवधि के लिए पेश किया जाता है उसे वोट ऑन अकाउंट कहते हैं। इसे वोट ऑन अकाउंट भी कहा जाता है। इस बजट में सरकार एक निश्चित अवधि तक की फाइनेंशियल प्लानिंग करती है। इस साल भी वित्त मंत्री वोट ऑन अकाउंट पेश करेगी।

Vote On Account कब पेश होता है

जब भी देश में लोक सभा चुनाव होने वाले होते हैं तो ऐसे में मौजूदा सरकार Vote On Account लाती है। इसमें वह एक राशि का विवरण देते हैं कि उन्हें कितनी राशि की जरूरत है। वह इन राशि का इस्तेमाल कहां करेंगे यह सब जानकारी दी जाती है। इस बजट को पहले सांसद में पेश किया जाता है फिर इस अप्रूव किया जाता है। इस अप्रूवल के बाद ही सरकार को यह बजट मिलता है।
`देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
Advertisement
×