W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात

05:39 PM Apr 20, 2024 IST | Jivesh Mishra
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात

Dharmendra Pradhan Met Agniveer: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में अग्निवीर अभ्यर्थियों से मुलाकात की। धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Advertisement

Highlights:

Advertisement

  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात
  • उनकी तैयारियों के बारे में पूछताछ की और उन्हें प्रेरित किया
  • अग्निवीरों से मुलाकात के बाद उन्होंने स्कूटर की सवारी भी की

उनकी तैयारियों के बारे में पूछताछ की और उन्हें प्रेरित किया

प्रधान ने कहा कि उन्होंने सुबह अग्निवीर अभ्यर्थियों के साथ समय बिताया तथा उनकी तैयारियों के बारे में पूछताछ की और उन्हें प्रेरित किया। केन्द्रीय मंत्री ने अग्निवीर अभ्यर्थियों के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो 'एक्स' पर साझा करते हुए पोस्ट में कहा, ‘‘ समर शेष है, भारत मां के अग्निवीर। लक्ष्य शेष है, राष्ट्र गौरव हो ध्येय तुम्हारा, भारत मां के विजयशील। संबलपुर में अग्निवीर साधकों के साथ एक अच्छी सुबह बिताई।

Advertisement

अग्निवीरों से मुलाकात के बाद उन्होंने स्कूटर की सवारी भी की

दो बार के राज्यसभा सदस्य प्रधान इस बार अपने गृह राज्य ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा में वापसी करने की कोशिश में हैं। वह 2004 में ओडिशा के देवगढ़ से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×