केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को आयेंगे जबलपुर
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने पर देश में चल रहे विरोध के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आयेंगे और इस कानून के बारे में लोगों को अवगत करायेंगे ।
04:12 PM Jan 02, 2020 IST | Shera Rajput
जबलपुर (मध्यप्रदेश) : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने पर देश में चल रहे विरोध के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आयेंगे और इस कानून के बारे में लोगों को अवगत करायेंगे ।
Advertisement
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पूरे देश में दुष्प्रचार कर रही है और भाजपा ने यह तय किया है कि पार्टी सकारात्मक तरीके से पूरे देश में इस कानून की सच्चाई जनता को बताएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे और इस कानून की सच्चाई जनता को बताएंगे।’’
Advertisement