Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमस्खलन में जान गंवाने वाले तीन सैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शनिवार को उन तीन सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों के साथ शामिल हुए, जिनके शव उनके अंतिम संस्कार के लिए अरुणाचल प्रदेश से कठुआ और जम्मू जिलों में उनके गृहनगर लाए गए थे।

12:38 AM Feb 13, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शनिवार को उन तीन सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों के साथ शामिल हुए, जिनके शव उनके अंतिम संस्कार के लिए अरुणाचल प्रदेश से कठुआ और जम्मू जिलों में उनके गृहनगर लाए गए थे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शनिवार को उन तीन सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों के साथ शामिल हुए, जिनके शव उनके अंतिम संस्कार के लिए अरुणाचल प्रदेश से कठुआ और जम्मू जिलों में उनके गृहनगर लाए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
अधिकारियों ने बताया कि अखनूर के गांव डोरी-डागेर के हवलदार जुगल किशोर और जम्मू के चकमालाल-खौर के राइफलमैन विशाल शर्मा और कठुआ के जंदोर-लखनपुर गांव के राइफलमैन अरुण कुट्टल के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक गांवों में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।
अरूणाचल में आ गए थे हिमस्खलन की चपेट में 
तीनों सैनिक उन सात सैन्यकर्मियों में शामिल थे, जो छह फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में एक ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। बचाव दल ने दो दिन बाद समुद्र तल से 14,500 फुट की ऊंचाई से उनके शव बरामद किए।
कठुआ जिले ने राष्ट्र की सेवा में अपने एक बेटे को खो दिया – जितेंद्र सिंह
वरिष्ठ नागरिकों, पुलिस और सेना के अधिकारियों के अलावा राजनेताओं ने मारे गये सैनिकों के ताबूतों पर माल्यार्पण किया।  प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कठुआ जिले में राइफलमैन कुट्टल को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कठुआ जिले ने राष्ट्र की सेवा में अपने एक बेटे को खो दिया है।’’
 
Advertisement
Next Article