For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने Bihar के विकास को सराहा, विपक्ष को दी नसीहत

केंद्रीय मंत्री ने Bihar के आर्थिक परिवर्तन पर दिया जोर

03:58 AM Mar 04, 2025 IST | IANS

केंद्रीय मंत्री ने Bihar के आर्थिक परिवर्तन पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने bihar के विकास को सराहा  विपक्ष को दी नसीहत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की। इसके साथ ही विपक्ष की आलोचना और टिप्पणियों का जवाब देते हुए राज्य के आर्थिक परिवर्तन पर जोर दिया।

बिहार के बजट में समाज के हर वर्ग के लोगों का रखा गया ख्याल : नीतीश कुमार

गिरिराज सिंह ने कहा, “आप अंदाजा लगा सकते हैं, पहले बिहार का बजट बहुत कम होता था और अब यह तीन लाख करोड़ रुपये है। यह बिहार के विकास को दर्शाता है। जो लोग इसे नहीं देख पाते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि पहले बिहार कैसा था।

उन्होंने कहा, “पहले बिहार में सड़कें गड्ढों से भरी थीं और शहर अंधेरे में डूबे हुए थे। आज आप बिहार के किसी भी कोने से पटना पांच घंटे में पहुंच सकते हैं। यह नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार का काम है। इसी ने बिहार को उसकी पहचान दी है और आगे भी देगी।

तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री मोदी पर हाल ही में किए गए कटाक्ष का पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “लालू मखाना और सत्तू के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं… साथ ही फिरौती, अपहरण और नवविवाहितों से गाड़ी छीनने के इतिहास को भी अच्छी तरह जानते हैं। यह अब बिहार की पहचान नहीं रही। हम गर्व से कहते हैं कि सत्तू और मखाना मारी पहचान है। मखाना दुनियाभर में सुपरफूड बन गया है और सत्तू भी सुपरफूड है।

इसके अलावा, सिंह ने पुष्टि की कि बिहार भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, “कल भाजपा राज्य परिषद की बैठक में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जाएगी कि दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×