W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Patna में जय भीम मैराथन का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री मांडविया, 10 हजार लोग होंगे शामिल

पटना में जय भीम पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री मंडाविया

03:45 AM Apr 13, 2025 IST | Neha Singh

पटना में जय भीम पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री मंडाविया

patna में जय भीम मैराथन का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री मांडविया  10 हजार लोग होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया 13 अप्रैल 2025 को पटना में ‘जय भीम पदयात्रा’ का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा में 10,000 से अधिक MY Bharat स्वयंसेवक शामिल होंगे। यह पदयात्रा अंबेडकर के समानता, न्याय और बंधुत्व के दृष्टिकोण को सम्मानित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

Advertisement

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बीआर अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया 13 अप्रैल, 2025 को बिहार के पटना में ‘जय भीम पदयात्रा’ का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा में लगभग 10,000 से अधिक MY Bharat संवयंसेवक भाग लेंगे। युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इसी तरह की पदयात्राएं भारत के सभी प्रमुख राज्यों की राजधानियों में एक साथ आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह पहली बार है जब राज्यों की राजधानियों में एक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित की जा रही है, जो बाबासाहेब के समानता, न्याय और बंधुत्व के दृष्टिकोण को सामूहिक श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों युवाओं को एकजुट करेगी।” केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट की जानकारी

Advertisement

शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने मैराथन दौड़ के संबंध में एक्स पर जानकारी पोस्ट करते हुए लिखा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूल्यों और शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से MY भारत के युवा साथियों द्वारा 13 अप्रैल 2025 को देशभर में ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। मैं स्वयं पटना, बिहार से इस पदयात्रा में शामिल होऊंगा। मुझे विश्वास है कि आप सभी बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होंगे और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

जय भीम मैराथन दौड़ के मुख्य आकर्षण में MY भारत के स्वयंसेवकों द्वारा देशव्यापी प्रस्तावना वाचन और सभी जिलों में अंबेडकर स्मारकों पर प्रतिमा-सफाई अभियान शामिल है। जो संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति एकजुट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शनिवार रात पटना पहुंचे। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि कुछ देर पहले मैं ज्ञान और गंगा की धरती पटना पहुंचा। यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं अपने पार्टी साथियों और MY Bharat के स्वयंसेवकों का हृदय से आभारी हूं। सुबह 8 बजे संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही ‘जय भीम पदयात्रा’ में भाग लूंगा।

बिहार में शराबबंदी असफल, पुलिस और सरकारी अधिकारी दोषी: Tejasvi Yadav

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×