केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित, ट्वीट करके दी जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अश्विनी कुमार चौबे ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
07:34 PM Dec 28, 2020 IST | Ujjwal Jain
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अश्विनी कुमार चौबे ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।

श्री चौबे ने ट्वीट कर कहा,‘‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।’’
Advertisement
Advertisement

Join Channel