Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्री ने हिमाचल में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

07:50 PM Mar 11, 2024 IST | Deepak Kumar

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के माजरा में महिला हॉकी छात्रावास में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी स्टेडियम में मौजूद

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक उद्घाटन समारोह के दौरान शिमला के सांसद सुरेश कश्यप और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने ठाकुर को धन्यवाद दिया और कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ इस क्षेत्र के खिलाड़ियों की दशकों पुरानी मांग थी।

महिला टीम की कप्तान सीता गोसाईं भी शामिल

उन्होंने कहा कि इस छात्रावास ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिनमें पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान सीता गोसाईं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम होने से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तैयार होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article