अजब जोड़ी की गजब शादी: 72 के दिल को भाई 27 की दुल्हन, राजस्थान में यूक्रेनी कपल ने लिए सात फेरे
Unique Wedding Jodhpur Ukraine Couple: एज इज जस्ट ए नंबर- यह सिर्फ एक मुहावरा नहीं है, आजकल लोग इसे असल जिंदगी में भी अपना रहे हैं। अब प्यार करने की कोई उम्र नहीं रही। कोई भी किसी से भी प्यार कर सकता है। यूक्रेन के एक कपल ने भी अपनी उम्र की परवाह किए बिना शादी कर ली है। इस कपल के बीच उम्र का फासला जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यूक्रेन के 72 साल के स्टानिस्लाव को 27 की अनहेलीना से मोहब्बत हो गई और वे दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। चार साल तक एक साथ रहने के बाद अब इस अनोखे कपल ने राजस्थान के जोधपुर में शादी रचाई है।

Unique Wedding Jodhpur Ukraine Couple: भारतीय संस्कृति से हुए प्रभावित
स्टानिस्लाव और अनहेलीना ने राजस्थान के जोधपुर में शाही शादी की। ये कपल पहली बार भारत आया था। भारत की संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित होकर इन्होंने जोधपुर में ही सात फेरे लेने का फैसला किया। कपल ने हिंदू रीति- रिवाजों के अनुसाल शादी की है। दुल्हा-दुल्हन ने सभी परंपराओं को निभाते हुए अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधा। इस जोड़े की शादी का समन्वय कर रही कंपनी के प्रतिनिधि रोहित और दीपक ने बताया कि दुल्हन अनहेलिना भारतीय रीति-रिवाजों से काफी प्रभावित है, इसलिए उसने हर परंपरा का पालन किया।
Jodhpur Ukrainian Wedding News: भारतीय गानों पर किया डांस
बुधवार को जोधपुर पहुंचने के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। दूल्हा शाही शेरवानी, साफा और कलंगी पहनकर घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर आया। शहर के खास गार्डन में दूल्हे का पारंपरिक तरीके से तिलक कर अभिषेक किया गया। इसके बाद वरमाला हुई और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी की गईं। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया और मांग में सिंदूर भरा। जोड़े ने भारतीय परिधान पहनकर शादी की सभी रस्में पूरी कीं और गानों पर डांस भी किया।

Foreign Couple Wedding in Jodhpur
भारतीय संस्कृति विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। लाखों लोग हर साल राजस्थान घूमने के लिए आते हैं। इससे पहले भी कई बार विदेशी जोड़ों ने भारत की धरती पर शादी रचाई है। हिंदू-धर्मी की शादी के रिती-रिवाज उन्हें बहुत पसंद आते हैं।