+

भाई Ahan का हाथ थामे मंडप पर आई थीं Athiya Shetty, सामने आई वेडिंग की Inside फोटोज

नील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से धूमधान के साथ शादी कर ली है। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब सुनील शेट्टी ने भावुक कर देने वाली फोटो अपने इंस्टाग्रान पर शेयर की हैं। देखिए...
भाई Ahan का हाथ थामे मंडप पर आई थीं Athiya Shetty, सामने आई वेडिंग की Inside फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में इस स्टार कपल ने सात फेरे लिए थे। अथिया और राहुल की इंटीमेंट वेडिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं इसी बीच शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रही हैं।
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें पहली तस्वीर में अथिया के मम्मी-पापा और राहुल के मम्मी-पापा दोनों पर फूल बरसाते दिख रहे हैं। वहीं, मंडप पर हाथ जोड़े बैठे अथिया और राहुल एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं।
दूसरी तस्वीर अथिया की विदाई के वक्त की है जिसमें वो अपने पापा सुनील शेट्टी और मां शेट्टी माना के गले लगी हुई नजर आ रही हैं। सुनील और माना की आंखे अपनी लाडली की विदाई पर नम दिख रही हैं। फोटो में सुनील अपनी बेटी के सिर पर किस करते दिखाई दे रहे हैं।  इस तरह ये भावुक पल और बेहतरीन बन गया।
सुनील शेट्टी के अलावा अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी अपनी बहन की शादी की इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अहान ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों भाई-बहन का प्यार साफ नजर आ रहा है। अहान ने अपनी बहन के पैर छूते हुए पहली फोटो शेयर की हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह अथिया का हाथ थामे मंडल पर लाते दिख रहे हैं।
23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद अथिया और केएल राहुल ने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। शादी तस्वीरों में अथिया और राहुल का एक दूसरे लिए बेइंतहा प्यार उनकी आंखो में साफ देखने को मिल रहा था। सभी तस्वीरों में दोनों एक दूसरे में खोए दिख रहे थे।
बता दें कि अथिया और राहुल ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में शादी रचाई थी। जहां पर शेट्टी परिवार ने सुरक्षा से लेकर तमाम इंतजाम काफी पुख्ता किए गए थे। मेहमानों के लिए भी 5-स्टार होटल को बुक किया गया था। वहीं कहा जा रहा है कि आईपीएल के बाद अथिया और राहुल का ग्रैंड रिस्पेशन रखा जाएगा।
facebook twitter instagram