Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानिए महेंद्र सिंह धोनी क्यों है अपने ही सगे भाई से इतने दूर

NULL

06:44 PM Aug 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी – एन अनटोल्ड स्टोरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया था और शायद आपने भी ये फिल्म जरूर देखी होगी। लेकिन इस फिल्म में एक बहुत जानकारी लोगों को नहीं दी गयी जो थी माही के भाई यानी नरेन्द्र सिंह धोनी का पूरी फिल्म में कोई जिक्र नहीं किया गया है।

Advertisement
शायद आप भी नहीं जानते होंगे की धोनी के एक सगे भाई भी है जो उनसे उम्र में करीब 10 साल बड़े है। इस फिल्म में बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के कई अनकहे अनसुने पहलुओं पर रोशनी डाली गयी पर आखिर क्या वजह थी की पूरी कहानी से उनके भाई को दूर रखा गया अब इस बारे में शायद इस फिल्म के निर्देशक ही सही जानकारी दे पाये लेकिन हम आपको माही के बड़े भाई के बारे पूरी जानकारी देंगे।

फिल्म में यह भी दिखाया गया कि धोनी की बड़ी बहन जयंती ने उनका कितना साथ दिया था। आपको बता दें माही के बड़े भाई घर की सबसे बड़ी संतान है और बचपन में सब साथ ही रहे है। माही के बड़े भाई नरेन्द्र का जन्म 22 अक्टूम्बर 1971 को हुआ था और वो भी रांची मे ही रहते है।

महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेन्द्र सिंह धोनी पेशे से राजनीति में है, यानी पॉलिटिशियन है और फुल टाइम समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े है। 21 नवम्बर 2007 में इनकी शादी हो गयी थी। इनके परिवार में बीवी और दो प्यारे-प्यारे बच्चे भी है।

शुरुआत में काफी साल नरेन्द्र परिवार के साथ रहे पर बड़े होने के बाद वो परिवार से अलग रहने लगे पर परिवार से कोई मन मुटाव नहीं था और अक्सर मुलाक़ात के लिए आते रहते थे।

एक इंटरव्यू के दौरान नरेन्द्र ने बताया की जब उन्होंने घर छोड़ा था तब माही काफी छोटे थे इसलिए माही के जीवन पर उनका कोई फिजिकल सप्पोर्ट नहीं रहा पर मोरल कॉन्ट्रिब्यूशन जरूर रहा जो इस फिल्म में नहीं दिखाया जा सकता था। नरेंद्र तो 1991 से ही अपने परिवार से दूर रहे हैं। वे अब भी सीधी-सादी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। रांची में अपने परिवार से अलग ही रहते हैं। पूरे देश की तरह नरेन्द्र को भी माही पर आज गर्व है और हमेशा रहेगा।

Advertisement
Next Article