टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP: विधान परिषद चुनाव के लिए NDA के 10 प्रत्याशियों ने दर्ज किया नामांकन

02:19 PM Mar 11, 2024 IST | Yogita Tyagi

विधान परिषद चुनाव: उत्तर प्रदेश (UP) में विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के दस उम्मीदवारों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

CM योगी भी रहे मौजूद

Advertisement

अपना दल की ओर से आशीष पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से विच्छेलाल जबकि राष्ट्रीय लोकदल की ओर से योगेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

नामांकन की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद चुनाव के लिए NDA के सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद के चुनाव हेतु आज नामांकन करने वाले NDA के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! आप सभी की विजय हेतु अनंत शुभकामनाएं!' उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त हो जाएगी और 14 मार्च को नामांकन पत्रों को वापस लेने की आखिरी तारीख तय की गयी है। अगर जरूरी हुआ तो राज्य की 13 सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article