Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP: लखनऊ जेल में 36 कैदी HIV पॉजिटिव, जांच अभियान के द्वारा हुई संक्रमण की पुष्टि

03:24 PM Feb 04, 2024 IST | Jivesh Mishra

UP: लखनऊ जिला कारागार से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जिला कारागार में 36 नए कैदियों में एचआईवी (HIV) संक्रमण की पुष्टि होने की खबर है। वहीं, इस बात की जानकारी होने पर जेल प्रशासन और स्वास्थ्य में हड़कंप मच गया। सभी संक्रमितों को दवाएं दी जा रही हैं और डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। हालांकि, अभी तक संक्रमण फैलने की वजहों का पता नहीं चल सका है।

Highlights:

 

संक्रमितों को दवा मुहैया कराई जा रही है

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर 2023 में जिला जेल में एचआईवी स्क्रीनिंग कराई थी। इनमें 3 हजार से ज्‍यादा बंदियों की जांच हुई थी। वहीं, अब वो रिपोर्ट सामने आई है जिसमें 36 नए बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, इससे पहले भी जेल में 11 मरीज संक्रमित थे। अब वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। संक्रमितों को दवा मुहैया कराई जा रही है।

Advertisement

डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही है सेहतों की जांच

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. रमेश ने बताया कि 36 नए बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस सभी को दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा सेहतों का भी जांच की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article