For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP : कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं, उन्नाव पीड़िता की मां को भी टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी की जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां को टिकट दिया गया है।

10:59 PM Jan 13, 2022 IST | Shera Rajput

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी की जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां को टिकट दिया गया है।

up   कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं  उन्नाव पीड़िता की मां को भी टिकट
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने
125 उम्मीदवारों की पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी की जिसमें 40
प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां को टिकट दिया गया है।
Advertisement
पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और विशेष रूप से 50
महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया।

कुछ महीने पहलेलड़की हूं, लड़ सकती हूंअभियान आरंभ करते हुए प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 40
प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।
Advertisement

पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो पहली सूची जारी की है उनमें पार्टी विधायक दल की नेता आराधना मिश्रामोना’, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ ही सदफ़ जाफर और विभिन्न क्षेत्रों में संघर्षरत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं।
उन्नाव से सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार 

उन्नाव से सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस मामले में न्याय की मांग जोरशोर से उठाई थी और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।

उन्नाव से आशा सिंह को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,
‘‘उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगीलड़ेंगी, जीतेंगी!’’
टिकट मिलने के बाद आशा सिंह ने पार्टी और प्रियंका गांधी का आभार प्रकट किया

उन्होंने ट्वीट किया,
‘‘मेरे संघर्ष में और मेरी लड़ाई में मेरा साथ देने के लिये कांग्रेस पार्टी की आभारी हूं।मुझे उन्नाव सदर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी का धन्यवाद।’’
जानिए ! किस उम्मीदवार को कहा से मिली है टिकट 

कांग्रेस विधायक दल की नेता और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा अपनी मौजूदा सीट रामपुर खास (प्रतापगढ़) से ही चुनाव लड़ रही हैं। लुईस को फर्रूखाबाद से, पंखुड़ी पाठक को नोएडा से , अल्पना निषाद को इलाहाबाददक्षिण से, पूनम पांडे को शाहजहांपुर से और सदफ जाफर को लखनऊमध्य से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तमकुहीराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से वर्तमान में वह विधायक भी हैं। अलीगढ़ के कोल से विवेक बंसल, इलाहाबादउत्तर से अनुग्रह नारायण सिंह, मथुरा से प्रदीप माथुर, वाराणसी के पिंडरा से अजय राय और बाराबंकी की जैदपुर सीट से तनुज पूनिया चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली के निकट के उत्तर प्रदेश के कुछ विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी कांग्रेस ने कुछ उम्मीदवार घोषित किए हैं। नोएडा से पांखुड़ी पाठक के अलावा गौतब बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से मनोज चौधरी और दादरी से दीपक चोटीवाला तथा गाजियाबाद से सुशांत गोयल एवं मुरादनगर से बृजेंद्र यादव को टिकट दिया गया है।

उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस ने सामाजिक संतुलन साधने की भी कोशिश की है। इसी कोशिश के तहत उसने मुस्लिम समुदाय से 20
लोगों को टिकट दिया है जिनमें छह महिलाएं हैं। अनुसूचित जाति समुदाय समुदाय से 32
उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति समुदाय से एक उम्मीदवार उतारा है। इसी तरह पार्टी ने 18
ब्राह्मण उम्मीदवार घोषित किए हैं और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के 23
लोगों को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची

उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए प्रियंका ने कहा,
‘‘कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए
125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर रही है जिसमें 50
महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए।’’

उन्होंने कहा,
‘‘हमारी उन्नाव की प्रत्याशी , सामूहिक बलात्कार पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं। वह चुनाव लड़ना चाहती थीं। हमने उन्हें मौका दिया है ’’

महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा,
‘‘हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, रालोद, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी सफलता यही है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि राज्य के भविष्य को संवारा जा सके। उनका कहना था कि इस चुनाव के बाद भी वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10
फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10
मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.