Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP : कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंकने, डीजे बजाने पर विवाद के बाद 6 लोग हिरासत में

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांवड़ियों के डीजे संगीत बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध करने पर विवाद हो गया।

01:39 AM Jul 30, 2022 IST | Shera Rajput

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांवड़ियों के डीजे संगीत बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध करने पर विवाद हो गया।

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांवड़ियों के डीजे संगीत बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध करने पर विवाद हो गया।
Advertisement
आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर छत से गंदा पानी भी डाल दिया, इस बात को लेकर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। 
पुलिस ने बताया कि किकैंट थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को परगवां गांव से निकल रहा था। गांव में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई और उसी दौरान किसी ने छत से कांवड़ियों के जत्थे के ऊपर पानी फेंक दिया, जिसके बाद विवाद हो गया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा कर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक (नगर) रविन्द्र कुमार ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। कांवड़ियों के ऊपर पानी फेंकने का भी आरोप है। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बरेली के अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी से जल लेने के लिए जो कांवड़िये जा रहे हैं उनकी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने कांवड़ियों को रोकने का प्रयास किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Next Article