For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपी : लघु सिंचाई विभाग में 88 इंजीनियरों का तबादला, मिली मनचाही तैनाती

पारदर्शी प्रक्रिया में 88 इंजीनियरों का तबादला…

03:00 AM Jun 04, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

पारदर्शी प्रक्रिया में 88 इंजीनियरों का तबादला…

यूपी   लघु सिंचाई विभाग में 88 इंजीनियरों का तबादला  मिली मनचाही तैनाती

उत्तर प्रदेश के लघु सिंचाई विभाग में 88 इंजीनियरों का तबादला हुआ, जिसमें उन्हें उनकी मनचाही तैनाती दी गई। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की। इस कदम से इंजीनियर पूरे मनोयोग से काम करने को प्रेरित होंगे। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी इस प्रक्रिया में शामिल थे, जो करीब 30 मिनट चली।

लघु सिंचाई विभाग में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी होने के नाते लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थापित कई इंजीनियरों का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लघु सिंचाई विभाग के 88 इंजीनियरों का तबादला किया। जल निगम सभागार में चली तबादले की पारदर्शी प्रक्रिया में इंजीनियरों को उनकी मनचाही तैनाती दी गई, जिससे वे पूरे मनोयोग से अच्छा काम कर सकें। इस मौके पर ‘नमामि गंगे’ एवं ग्रामीण जलापूर्ति और लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

करीब 30 मिनट तक चली तबादले की इस पारदर्शी व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया इंजीनियरों के सामने चली, जिससे तबादले में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नई तैनाती पाने वाले सभी इंजीनियरों को बधाई दी। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मनचाही तैनाती तो दी जा रही है, मगर किसी भी तरह की शिकायत आने पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। ट्रांसफर होने वालों में सात अधिशासी अभियंता जल निगम सभागार में चली इस पूरी प्रक्रिया में कुल 88 इंजीनियरों का तबादला किया गया। इसमें सात अधिशासी अभियंता, सात एक्सियन, 21 सहायक अभियंता और 60 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। इसमें बड़े पैमाने पर कर्मचारी संगठनों के भी पदाधिकारी हैं, जो लंबे समय से संघ के पदाधिकारी होने के कारण एक जिले में तैनात थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×