यूपी ATS ने बड़े धर्मान्तरण रैकेट का किया भंडाफोड़, 1000 लोगों का धर्म बदलवाने वाले दो मौलाना गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है और दो मौलानाओं को कथित तौर पर 1000 से अधिक लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
02:04 PM Jun 21, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है और दो मौलानाओं को कथित तौर पर 1000 से अधिक लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों लोगों ने करीब 1000 गैर-मुस्लिम लोगों को इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस रैकेट को विदेशों से भी फंडिंग मिलती है।
Advertisement
गिरफ्तार किये गए एक आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के जामिया नगर के बटाला हाउस का रहने वाला है और उसने खुद धर्म परिवर्तन किया है। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्य में एक रैकेट चल रहा है जो लोगों को अपना धर्म इस्लाम में बदलने के लिए मजबूर कर रहा है और पुलिस ने दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कुमार ने पुष्टि की है कि इस रैकेट के द्वारा अब तक लगभग 1000 लोगों ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया है।
Advertisement
प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि गिरफ्तार किये गए मौलाना गरीब परिवारों, बेरोजगार युवाओं और विकलांग लोगों को विशेष रूप से सुनने और बोलने वाले बच्चों को निशाना बनाते थे और उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करते थे. पुलिस के मुताबिक पैसे और आर्थिक स्थिरता के लिए लोगों को धर्म परिवर्तन का लालच दिया गया। यूपी एडीजी ने यह भी कहा कि यह धर्म परिवर्तन के लिए आईएसआई से फंडिंग का मामला हो सकता है।
Advertisement
आरोपी ‘इस्लामिक दावा सेंटर’ नाम से एक सेंटर चलाते थे, जिसे दुनिया भर से फंडिंग मिलती थी। पुलिस उन लोगों को भी ट्रैक कर रही है जो इस रैकेट में फंस गए हैं और आगे की जांच कर रही है कि उन्होंने लोगों को कैसे प्रभावित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत कुमार ने यह भी कहा कि कई महिलाओं को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और उनकी शादी कर दी गई। प्रशांत कुमार ने बताया कि नोएडा, कानपुर और मथुरा में ये रैकेट चल रहा था।

Join Channel