Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP: तमंचे के बल पर भाजपा नेता के घर लूट, बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम

03:21 AM Aug 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

UP:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीजेपी नेता के घर पर कुछ बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट का घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज की है। और आगे की जांच में जुट गई है। बदमाश बेखौफ होकर भाजपा नेता के घर में आधी रात को घुस गए। उन्होंने घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद तमंचे के बल पर डरा-धमका कर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

Highlights:

BJP नेता ने बताई पूरी घटना

भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी देर रात चार लोग गेट तोड़कर घर में घुस गए, जबकि एक व्यक्ति बाहर ही रुका था। उसी वक्त मेरा बेटा पानी पीने के लिए अपने कमरे से बाहर निकला। बदमाशों ने मेरे बेटे को बंधक बना लिया। फिर बेटे के सीने में तमंचा लगाकार पूछा पैसे और जेवरात कहां रखे हैं। मेरे बेटे ने डर की वजह से उनको सब बता दिया। बदमाश घर का सारा कैश और जेवरात लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने कहा कि, पीड़ित का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उनके घर पर कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article