UP By-Election: सपा को जनता नहीं करेगी माफ, यूपी की 9 सीटों पर होगी हमारी जीत : ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा के प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव काफी अहम है।
UP By-Election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा के प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव काफी अहम है। इस उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि, साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि वह 9 की 9 सीट जीत रहे हैं।
चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा
अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी नकारात्मक बातें। जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं होती वो दूसरों की बात करते हैं। नकली मुस्कान असलियत नहीं छुपा सकती। अगर प्रतिशत की बात की जाए तो भाजपा 100 फीसदी यह उपचुनाव हार रही है। भाजपा 9 की 9 सीट हार रही है।
ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार
अखिलेश के इस दावे पर पलटवार करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा है कि समाजवादी पार्टी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है। भाजपा 9 की 9 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। नोटबंदी को लेकर समाजवादी पार्टी काला अध्याय मना रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि सपा स्वयं के बुने जाल में फंस चुकी है। सपा ने अपराधियों को बढ़ावा देना का काम किया है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
सपा का BJP पर बड़ा आरोप
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ये 8 साल पहले लगी नोटबंदी की लाइन नहीं है, कल की तस्वीरें हैं जहां किसान और उनके परिवारवाले खाद पाने की उम्मीद में लाइनें लगाकर बैठे हैं। भाजपा पहले तो केवल बोरी में चोरी करती थी, अब तो बोरी ही चोरी हो गई है। प्रदेश में भाजपा के गोदामों में ऊंचे दामों पर खाद बिक रही है।
नोटबंदी की लाइन में जन्मा ख़ज़ांची 8 साल का हो गया और नोटबंदी की नाकामयाबी का इतिहास भी इतने ही साल पुराना हो गया।
– नोटबंदी दुनिया के आर्थिक इतिहास की सबसे भ्रष्ट घटना है।
– नोटबंदी भाजपा के भ्रष्टाचार का महासागर साबित हुई।
– नोटबंदी के समय जितने भी दिखावटी लक्ष्य… pic.twitter.com/NMjDYTIadg
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।