W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP: जल्द खतौली विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव, प्रमुख सचिव विधानसभा ने जारी की अधिसूचना

भाजपा विधायक को सजा की घोषणा होने के बाद खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

01:53 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

भाजपा विधायक को सजा की घोषणा होने के बाद खतौली विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

up  जल्द खतौली विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव  प्रमुख सचिव विधानसभा ने जारी की अधिसूचना
उत्तर प्रदेश की मुजफ्फनगर की खतौली विधानसभा सीट पूर्ण रूप से रिक्त हो चुकी है। यूपी विधानसभा सचिवालय ने औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। इस बात की सूचना प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने पूर्ण रूप से साझा की है। सूत्रों के मुताबिक खतौली विधानसभा सीट के लिए चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव की घोषणा करेगा।
Advertisement
खतौली से सांसद अधीर रंजन चौधरी की छुटी अहम सीट
आपकों बता दें कि आजम खां ने 2019 में एक विवादित बयान जारी किया था जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल सी पैदा हो गई थी। वह रामपुर सीट से नौ बार विधायक रह चुके थे जिसके चलते भड़काऊ भाषण के चलते इनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द की गई और तीन साल की सजा सुना दी गई थी। वहीं, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी खतौली सीट से भाजपा शासित विधायक विक्रम सिंह सैनी पर सवाल उठाए थे क्योंकि इन्होंने विपक्ष पार्टी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा दो वर्ष की सजा सुनाए जाने का हवाला देते पूर्ण रूप से कहा था कि इनकी भी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।
बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद उप चुनाव का ऐलान |  Voting on Khatauli assembly on December 5 Announcement of by-election after  cancellation of membership of BJP MLA
Advertisement
कार्रवाई के दिन से ही सैनी की सदस्यता हुई रद्द
मिली जानकारी के मुताबिक कानून विधायक या सांसद को कम से कम दो वर्ष या अधिकतम की सजा होने पर खुद की सदस्यता खत्म होने का पूर्णत प्रावधान सिद्ध है। इसी पहलु पर खतौली से सासंद विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता विधिवत रूप से समाप्त ही मानी जाएगी।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×