Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP Crime: शराब तस्करी के आरोप में बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में बिहार पुलिस के एक उप निरीक्षक को शराब तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

08:27 AM Oct 17, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

उत्तर प्रदेश के बलिया में बिहार पुलिस के एक उप निरीक्षक को शराब तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिहार पुलिस का एक उपनिरीक्षक शराश की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यूपी पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी कार में अवैध शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और बीयर के साथ अरेस्ट किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यूपी पुलिस ने मामले की दी जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) कृपा शंकर ने बताया, बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार पुलिस के उप निरीक्षक रवि किशन पाराशर को अपनी कार में भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर ले जाते समय यमुना बांध चाबी घाट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कुल 121.60 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।

बिहार में बंद है शराब की बिक्री

आपको बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद से ही ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। आए दिन तस्कर शराब तस्करी के नए-नए तरीके निकालते है। और पकड़े जाने पर उनके हैरान करने वाले तस्करी के तौर तरीकों का पता चलता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article