टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP: सपा MLA के घर मिला लड़की का शव, फोरेंसिक टीम सहित जांच में जुटी पुलिस

11:45 PM Sep 09, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

UP: उत्तर प्रदेश के भदोही में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर लड़की के शव मिलने से हड़कंप। मृतक लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है। मृतक लड़की विधायक जाहिद बेग के घर काम करती थी, जिसका शव दुपट्टे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधायक का ये घर भदोही शहर कोतवाली के मोहल्ला मालिकाना में है।

Advertisement

Highlights

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। SP और डीआईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक लड़की कई साल से विधायक के घर काम करती थी। घर की छत पर बने कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है।

SP ने दी मामले की जानकारी

एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के मुताबिक मृतक युवती 6-7 साल से विधायक के घर कामकाज करती थी। वहीं परिजनों का कहना है कि बीती रात वह खाना खाकर सो गई थी। जिसके बाद शायद रात में ही उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं मोबाइल के सीडीआर निकलवाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Advertisement
Next Article