टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP Election 2024: इंडिया गठबंधन को लेकर Mayawati के समर्थन में उतरे Bhim Army Chief, कहा ‘मैं उनसे सहमत हूं’

10:27 AM Dec 22, 2023 IST | Srishti Khatri
Bhim Army Chief

उत्तरप्रदेश में आनसभा चुगामी विधानावों (UP Election 2024) के मद्देनजर राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कई दिनों से लोगों के बीच BSP के  I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने को लेकर चर्चाएं थी। इसे लेकर गुरूवार को BSP की प्रमुख मायावती ने कहा कि जो उस गठबंधन में शामिल नहीं हुए उन्हे लेकर कोई टिप्पणी न की जाए। मायावती के इस बयान पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने उनका समर्थन किया है। चंद्रशेखर ने कहा कि वो मायावती की बात से बिल्कुल सहमत हैं।

हाइलाइट्स

मीडिया से क्या बोले चंद्रशेखर ?

मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा- जिन लोगों ने गठबंधन बनाया उनकी बात हुई और उन्होंने आपस में बातचीत करके गठबंधन बनाया है। उनको चाहिए कि किसी दूसरे व्यक्ति पर टिप्पणी न की जाए। लोकतंत्र में उनका अधिकार है कि वो चुनाव लड़ें या न लड़ें। कोई किसी को लड़ा नहीं सकता और कोई किसी को रोक नहीं सकता, सबको अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करना है।

सब BJP से छुटकारा चाहते हैं

भीम आर्मी चीफ ने कहा, 'मैं इस बात से बिल्कुल सहमत हूं और मैं कहूंगा कि कोई किसी पर टिका टिप्पणी न करे। जिस तरह का अन्याय BJP के शासन काल में हो रहा है, हर व्यक्ति चाहता है कि उससे से मुक्ति मिले। ये अन्याय बंद हो इसलिए लोग बीजेपी से छुटकारा चाहते हैं। राम गोपाल यादव का जो बयान है ये उनका अपना मानना हो सकता है। समुझे उसकी जानकारी नहीं है कि उन्होंने क्या टिप्पणी की है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मायावती जी बड़ी नेता हैं ये उनका अपना मामला है। उन्होंने 2019 में भी मिलकर चुनाव भी लड़ा था, लेकिन अचानक क्या नाराजगी हो गई ये दोनों लोग बेहतर जानते होंगे।‘

बता दें, सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव ने मायावती को इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं करने की शर्त रखी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article