Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BJP ने जारी की पांचवी सूची, महज एक उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा, UP कोर ग्रुप की बैठक में मंथन जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पांचवी सूची को जारी कर दिया है। सोमवार को जारी अपनी पांचवी सूची में भाजपा ने सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम का ही एलान किया है।

02:47 PM Jan 24, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पांचवी सूची को जारी कर दिया है। सोमवार को जारी अपनी पांचवी सूची में भाजपा ने सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम का ही एलान किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पांचवी सूची को जारी कर दिया है। सोमवार को जारी अपनी पांचवी सूची में भाजपा ने सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम का ही एलान किया है। इस बीच पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी चल रही है।
Advertisement
अरुण सिंह ने ठाकुरद्वारा सीट से की उम्मीदवार की घोषणा 
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा की 5वीं सूची के बारे में बयान जारी करते हुए बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए ठाकुरद्वारा सीट से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है। आपको बता दें कि इस सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है।
UP चुनाव को लेकर अब तक 196 उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान 
यूपी चुनाव को लेकर भाजपा अब तक 196 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। इस एलान के बीच भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप नेताओं की मौजूदगी में बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी बैठक चल रही है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए घमासान शुरू हो चुका है। राज्य में 7 चरणों में 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी एवं 3 और 7 मार्च को मतदान होना है। नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: PM मोदी ने बच्चों से “वोकल फॉर लोकल’’ अभियान को आगे बढ़ाने का किया आग्रह

Advertisement
Next Article