Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP: हाथरस बस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत, 16 जख्मी

10:12 PM Sep 06, 2024 IST | Shubham Kumar

Hathras Bus Accident / UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक वैन को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी जिससे इस घटना में कम से कम चार बच्चे और चार महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

Highlights:

हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस वैन से टकरा गई। घटनास्थल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बाद में गंभीर रुप से घायल चार यात्रियों में तीन अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

हाथरस से आगरा जा रहे थे सभी लोग

उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और चालक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

CM योगी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस बीच पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर और अलीगढ़ की आयुक्त चैत्रा बी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी हैं।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा-PMO

वहीं हाथरस हादसे पर पीएमओ ने कहा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. वहीं प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article