देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
UP: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी और सताएगी। जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र में भीषण लू चलने के आसार हैं। इसलिए यहां पर आरेंज अलर्ट जारी किया है।
Highlights
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फिर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि गोरखपुर सहित कई जिलों में तीन दिन पहले हुई बारिश से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी लेकिन अब उमस से लोगों की हालत खराब हो रही है। आइए जानते हैं कि आज रविवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।
आगरा में आंधी से तापमान में गिरावट आने से हल्की राहत महसूस करने वाले शहरवासियों का रविवार से एक बार फिर मौसम इम्तिहान लेगा। मौसम विभाग ने नौ से 12 जून तक लू का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
इससे दिन के साथ ही रात भी गरम रहेंगी। शनिवार को सुबह धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तीखे होते चले गए। तेज धूप में लोगों को घर से बाहर निकलने पर परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर एक बजे के करीब बादल उमड़ने लगे। इससे उमस बढ़ गई, जिससे शहरवासी बेचैन हो उठे।
AC और कूलर में भी राहत नहीं मिली। शाम चार बजे बादल छा गए। ऐसा लगने लगा कि विगत दो-तीन दिनों की तरह आंधी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आगरा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
प्रदेश के गरम शहरों में आगरा शनिवार को सातवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए लू के प्रकोप का अलर्ट भी जारी किया है। इसमें लोगों को धूप में अधिक देर तक नहीं खड़ा होने, सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने, हल्के व सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक पेय पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी गई है।