W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी ने पति का काट दिया..., लगे 7 टाके, गांव में मचा हड़कंप

01:26 PM Aug 22, 2025 IST | Shivangi Shandilya
शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी ने पति का काट दिया     लगे 7 टाके  गांव में मचा हड़कंप
UP Husband Wife News Today
Advertisement

UP Husband Wife News Today : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिमाग सन्न कर देने वाली एक खबर सामने आई है। मामला बहुत संवेदनशील है। खबर सुनने के बाद लोग हैरान है। यह पूरी घटना को घरेलू विवाद से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी-अभी चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके रिश्ते में खटास आ गई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी अक्सर एक-दूसरे से नाराज रहने लगे। इसी बीच एक दिन दोनों के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के साथ अमानवीय व्यवहार किया। जो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Uttar Pradesh News Hindi

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के बिजनौर स्थित सिमला गांव का रहने वाला युवक चांदवीर उर्फ चांद की शादी इसी साल 2025 के अप्रैल में हुई थी। युवक की शादी पास के गांव में रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शादी को अभी सही से चार माह भी पुरे नहीं हुए थे कि दोनों पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ गई। इसी बीच घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ क्रूरता की है। पत्नी ने अपने पति पर ब्लेड से हमला किया। आरोप है कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को निशाना बनाया, जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया और फूटफूटकर रोने लगा।

Private Part Injury Case News

UP Husband Wife News Today
UP Husband Wife News Today

UP Husband Wife News Today : यह पूरा मामला मंडावर थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक के तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित युवक का कहना है कि शादी के बाद ही पत्नी का रवैया उसके साथ ठीक नहीं था। अक्सर, वह अनजाने लोगों से फोन पर बातचीत करती रहती थी और जब पति ने इसलिए आपत्ति जताई तो वह गुस्सा करती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला शादी से खुश नहीं थी।

UP Husband Wife News Today : जानें पूरी घटना

यह घटना 20 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। उस समय घर में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पीड़ित चांदवीर के मुताबिक, जब वह अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाने गया, तो अचानक उसने पास में रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। जिससे युवक दर्द से तड़पने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और उसके परिजन मौके पर पहुंच गए।

युवक के पिता ने दी जानकारी

घटना के तुरंत बाद, घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने बताया कि युवक के गुप्तांग पर गहरा जख्म है, जिसके कारण सात टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि घायल होने के बावजूद, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। चोट की गंभीरता को देखते हुए, मेडिकल टीम ने पुलिस को भी सूचित किया। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक के पिता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

UP Husband Wife News Today : पुलिस की कार्रवाई

UP Husband Wife News Today
UP Husband Wife News Today

पुलिस थाने पहुंचकर पीड़ित युवक ने अपनी आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी जानबूझकर उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर सुनकर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें: डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी, शेल्टर होम से छोड़े जाएंगे कुत्ते, Supreme Court ने सुनाया फैसला

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×