W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP : महिला प्रदर्शनकारियों को दौड़ा - दौड़कर पीटते दिखे पुरुष पुलिसकर्मी, ज्यादती का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को महिलाओं को लाठियों से पीटते और गालियां देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने ज्यादती का आरोप लगा है।

12:17 PM Nov 07, 2022 IST | Ujjwal Jain

उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को महिलाओं को लाठियों से पीटते और गालियां देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने ज्यादती का आरोप लगा है।

up   महिला प्रदर्शनकारियों को दौड़ा   दौड़कर पीटते दिखे पुरुष पुलिसकर्मी  ज्यादती का वीडियो वायरल
Advertisement
उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को महिलाओं को लाठियों से पीटते और गालियां देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने ज्यादती का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा उन पर और उनके वाहनों पर पथराव करने के बाद उन्हें मामूली बल का प्रयोग करना पड़ा।
Advertisement
जानिये क्या है पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर का है।विवादित स्थल पर स्थापित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के खिलाफ महिलाएं व अन्य धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इससे वहां तनाव हो गया था।
सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिलाओं के एक समूह ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
Advertisement

एक अन्य वीडियो में कुछ महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करते और उनके बाल खींचते हुए देखा गया।अंबेडकर नगर के पुलिस अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×