W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP: नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

08:20 PM Feb 07, 2024 IST | Jivesh Mishra
up  नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

UP: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को पॉक्सो अदालत ने 12 साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), अपर सत्र न्यायाधीश रितेश सचदेवा ने आरोपी व्यक्ति पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Highlights:

  • नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी को 20 साल कारावास की सजा
  • ‘अप्राकृतिक यौनाचार का मामला जनवरी 2018 का’
  • पीड़िता मां ने मोहित नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला कराया था दर्ज

 

‘अप्राकृतिक यौनाचार का मामला जनवरी 2018 का’

शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान ने बताया कि मामला जनवरी 2018 का है। जब 12 साल का एक नाबालिग लड़का अकेले अपने घर से बाहर खेलने निकला था। आरोपी मोहित नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। लड़के ने घर पहुंच कर अपनी मां से आपबीती सुनाई।

पीड़िता मां ने मोहित नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला कराया था दर्ज

जिसके बाद पीड़ित की मां ने थाना कोतवाली नगर में मोहित नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ, कुकर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। न्यायालय ने मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी मोहित को बुधवार को दोषी पाते हुए 20 साल की कठोर कारावास और 30 हजार रूपये का अर्थ दंड लगाया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×