W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP : मथुरा में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा जिले में चार युवकों ने नौहझील थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

01:51 AM Aug 07, 2022 IST | Shera Rajput

मथुरा जिले में चार युवकों ने नौहझील थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

up   मथुरा में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म  3 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
मथुरा जिले में चार युवकों ने नौहझील थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा फरार है।
Advertisement
पुलिस ने कहा कि घटना मई में हुई थी, लेकिन हाल में मामला उजागर हुआ, जब आरोपी ने किसी कारणवश महिला के ससुराल वालों को बलात्कार का वीडियो भेज दिया।
Advertisement
घटना का ब्योरा देते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि 28 मई को नौहझील क्षेत्र के एक गांव की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आवेदन करने के लिए जन सेवा केंद्र गई थी, तभी केंद्र के संचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, दुकान मालिक एवं एक अन्य युवक ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।
आरोपियों ने हाल में महिला के ससुराल वालों के मोबाइल पर वीडियो भेजा था और महिला ने दो दिन पहले इस संबंध में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस की टीम चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्य आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ जिले के उसी गांव का है, जहां महिला के माता-पिता रहते थे। उन्होंने कहा कि महिला और आरोपी भी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×