W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपी : सहारनपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में दो मजदूरों की मौत

06:50 AM Oct 27, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
यूपी   सहारनपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग  हादसे में दो मजदूरों की मौत
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टायर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

5 मजदूरों को सुरक्षित बचाया गया

घटना शेखपुरा कदीम क्षेत्र की बताई जा रही है। सहारनपुर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेखपुरा कदीम क्षेत्र में एक टायर की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। यहां 7 मजदूरों का होना बताया गया था, जिसमें से 5 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। 2 मजदूरों की मृत्यु हो गई है। इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

19 अक्टूबर को ही फैक्ट्री का हुआ था उद्घाटन

हादसा उस समय हुआ, जब रोजाना की तरह मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक बॉयलर में तेज धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई। जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बॉयलर में ज्यादा दबाव या तकनीकी खराबी के कारण यह धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में यह घटना बॉयलर फटने से हुई है। बता दें कि 19 अक्टूबर को ही टायर से तेल निकालने वाली इस फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×