W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP : शत्रु संपत्ति हड़पने के मामले में मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी खारिज

फर्जी दस्तावेजों के सहारे शत्रु संपत्ति को हथियाकर उस पर कब्जा करके मकान बनाने के आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी एक अदालत ने खारिज कर दी है।

02:35 AM Jun 05, 2022 IST | Shera Rajput

फर्जी दस्तावेजों के सहारे शत्रु संपत्ति को हथियाकर उस पर कब्जा करके मकान बनाने के आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी एक अदालत ने खारिज कर दी है।

up   शत्रु संपत्ति हड़पने के मामले में मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी खारिज
Advertisement
फर्जी दस्तावेजों के सहारे शत्रु संपत्ति को हथियाकर उस पर कब्जा करके मकान बनाने के आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी एक अदालत ने खारिज कर दी है।
Advertisement
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के विशेष न्यायाधीश गौरव कुमार ने अर्जी खारिज कर दी।
Advertisement
न्यायाधीश ने कहा कि जांच में अंसारी की संलिप्तता पाई गई और इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वह मुकदमे के दौरान गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
Advertisement
मामले में 27 अगस्त 2020 को स्थानीय क्षेत्र लेखपाल सुरजन लाल ने हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि जियामऊ इलाके में कुछ जमीन मोहम्मद वसीम के नाम पर दर्ज थी जो पाकिस्तान चला गया था और उसकी जमीन सरकार के राजस्व रिकॉर्ड में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज की गई थी।
प्राथमिकी के अनुसार उक्त जमीन को अंसारी और उनके बेटों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़प लिया और इस तरह सरकार के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले में अंसारी की ओर से जमानत अर्जी दाखिल करते हुए दावा किया गया था कि वह निर्दोष हैं और राजनीतिक रंजिश के चलते उन्हें मामले में फंसाया गया है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×