टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP News : कानपुर में महिला हेड कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ मनाने के लिए घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की घटना का सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

05:20 AM Oct 21, 2024 IST | Abhishek Kumar

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ मनाने के लिए घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की घटना का सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP News : हेड कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ मनाने के लिए घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की घटना का सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, पूरा मामला सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है। महिला हेड कांस्टेबल अयोध्या से करवा चौथ मनाने के लिए अपने ससुराल कानपुर आ रही थी। गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसका बलात्कार किया। विरोध करने के दौरान हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी का एक दांत भी टूट गया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Advertisement

बता दें कि जब आरोपी पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, महिला हेड कांस्टेबल ने पूरे बल के साथ उसका विरोध किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे महिला का एक दांत टूट गया। महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी की उंगली काट ली और शोर मचाने लगी। पीड़िता के शोर पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला।

पूरी घटना को लेकर एडीसीपी कानपुर दक्षिण मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर अयोध्या जनपद में तैनात है। वह अपने गांव बुधेड़ा सादे कपड़ों में जा रही थी। रात का समय था और पीड़िता के ही गांव का रहने वाले कल्लू उर्फ धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।उन्होंने आगे बताया कि सूचना पाकर तुरंत मौके पर लोकल थाना पुलिस और एसीपी पहुंचे। सर्च ऑपरेशन चलाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के सामने हाजिर करके उसका रिमांड लेकर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Next Article