For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: अखिलेश यादव कल करहल विधानसभा सीट से दे सकते हैं इस्तीफा

11:46 PM Jun 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
up news  अखिलेश यादव कल करहल विधानसभा सीट से दे सकते हैं इस्तीफा

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होते हुए सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सपाई इसे अब लोकसभा जीत के बाद सीट न छोड़ने से दोगुनी खुशी बताकर जश्न मना रहे हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, अखिलेश ने बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत पाठक को बड़े अंतर से चुनाव हराया है। सपा ने कन्नौज सीट समेत 37 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं, अखिलेश यादव की आगे की रणनीति पर सबकी नजर टिकी हुई है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक है। ऐसे में अब कन्नौज लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो, सपा प्रमुख कल करहल सीट (विधायकी) से इस्तीफा दे सकते हैं। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद बने रहेंगे।

अखिलेश यादव अगर कल करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देते है तो करहल सीट पर उपचुनाव होगा। ऐसे में करहल उपचुनाव से कौन चुनाव लड़ेंगा, इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस लिस्ट में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। तेज प्रताप यादव को पहले रामपुर, बदायूं और कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा चली थी। यहां तक कि कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी ने तेज प्रताप यादव को टिकट भी दे दिया था, लेकिन बाद में अखिलेश यादव ने नामांकन कर चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक सोवरन सिंह यादव भी उपचुनाव के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×