UP NEWS: उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता ने सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें मामला
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ लखनऊ सांसद/विधायक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख सात जनवरी तय की है।
02:45 PM Dec 23, 2022 IST | Desk Team
UP Latest News Today: यूपी के बीजेपी इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई। आपकों बता दें कि सुनवाई की तारीख 7 जनवरी को तय की गई है।
Advertisement
आपत्तिजनक भाषा के चलते दर्ज कराया केस
अपनी शिकायत में त्रिपाठी ने एसपी मीडिया सेल पर उनके परिवार के सदस्यों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के ट्विटर हैंडल से 1 दिसंबर से लगातार उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक बातें की जा रही हैं।
ट्वीटक हैंडल के माध्य से की सपा ने विवादित टिप्पणाी
Advertisement
त्रिपाठी ने खुद को सपा का आधिकारिक मीडिया सेल का दावा करने वाले के ट्वीटर हैंडल का स्क्रीनशॉट संलग्न किया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के संदर्भ में आपत्तिजनक बातें कही गईं थीं। त्रिपाठी ने कहा कि ट्विटर हैंडल अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता रहा, जिससे मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब हुई। पूछने पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।
Advertisement