For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश में सामने आया धोखाधड़ी का मामला, रिटायर DIG से ठगे आठ लाख रूपये, जानें पूरा मामला

खुद को ब्रिटिश महिला बताकर उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से आठ लाख रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

01:57 PM Aug 27, 2022 IST | Desk Team

खुद को ब्रिटिश महिला बताकर उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से आठ लाख रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

up news  उत्तर प्रदेश में सामने आया धोखाधड़ी का मामला  रिटायर dig से ठगे आठ लाख रूपये  जानें पूरा मामला
उत्तरप्रदेश में शनिवार को धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया हैं। इसमें एक विदेशी नागरिक ने खुद को ब्रिटिश महिला बताकर राज्य के रिटायर उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से कथित तौर पर आठ लाख की खुलैआम ठगी कर ली । हालांकि, इस घटना को अंजाम देने वाला एक नाइजीरिया का आम नागरिक है जिसे फिल्हाल यूपी पुलिस ने औपचारिक तौर से गिरफ्तार कर लिया हैं। इस घटना से सारी जुडी जानकारी स्थानीए पुलिस प्रशासन ने सांझा की हैं।
Advertisement
यादव ने बताया कि आरोपी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को विश्वास में लिया
नोएडा साइबर अपराध थाना सेक्टर 36 की थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में डीआईजी स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारी आर. पी. सिंह ने साइबर अपराध थाना में 22 जून को मामला दर्ज कराया था और कहा था कि आरोपी ने खुद को ब्रिटिश महिला बताकर उनसे दोस्ती की थी। यादव ने बताया कि आरोपी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को विश्वास में लिया और उन्हें उपहार भेजने की बात कहकर सीमा शुल्क, जीएसटी शुल्क के नाम पर उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।
UP Police Constable Bharti 2022: Check UPPBPB Notification, Application  Date, Online Form and more details
Advertisement
विदेशी महिला बनकर लुटता था अनगिनत पैसे
मिली जानकारी के मुताबिक  उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को इस मामले में नाइजीरिया के नागरिक चीब्जू को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह विदेशी महिला बनकर पुरुषों से तथा विदेशी पुरुष बनकर महिलाओं से दोस्ती करता तथा उन्हें कीमती सामान देने का झांसा देकर उनसे सीमा शुल्क अन्य शुल्क के नाम पर ठगी करता था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×