UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- उपचुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी BJP
आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।
08:38 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team
आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।
Advertisement
डिप्टी सीएम ने कही यह बड़ी बात
जानकारी के मुताबिक पता चला कि जनता में मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना को लेकर काफी उत्साह है और ये योजनाएं ही भाजपा को उपचुनावों में विजयी दिलाएंगी। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बेटों की शादी कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आगरा आये उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चल रही कानून व्यवस्था की जनता प्रशंसा कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से लग रहा है कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनायी गयी है जो जनता के बीच में जाकर काम कर रही है और खासकर आगरा नगर निगम में ‘तीन इंजन’ वाली सरकार है।
Advertisement