Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लखनऊ दौरे पर Draupadi Murmu, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

11:22 AM Dec 11, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं।इस दौरान 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई मार्गों पर छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 12 की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।शहर में दो दिनों तक छोटे वाहनों का सुबह से डायवर्जन रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस के द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान जा सकेंगे। इस बीच ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम नम्बर-9454405155 पर संपर्क कर सकते है।

विशेष विमान से 11 दिसंबर को शाम 4:50 पर लखनऊ पहुंचेंगे मुर्मू

आपको बता दें राष्ट्रपति दिल्ली से विशेष विमान से 11 दिसंबर को शाम 4:50 पर लखनऊ पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रपति का वीआईपी हैंगर में स्वागत होगा, उसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम स्थल जाएंगी।जहां वह शाम 5:25 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक रहेंगी। डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27 साल पूरे होने पर कार्यक्रम हो रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति राज भवन के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 12 तारीख को सुबह राष्ट्रपति राज भवन से 10:20 पर निकलेंगी और 10:40 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगी।

पुलिस प्रशासन ने कर ली तैयारियां पूरी

दरअसल, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर के लखनऊ पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बैठक की इसके साथ ही लखनऊ कमिश्नरेट के सीपी एस बी शिरडकर ने भी अधिकारियों को बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया है। अमौसी एयरपोर्ट के साथ ही कार्यक्रम स्थलों और पूरे रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं और निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने के लिए जरूरत वाली जगहों पर बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।राष्ट्रपति के लखनऊ प्रवास के दौरान राज भवन में मिनी राष्ट्रपति कार्यालय बनाया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article