Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, दो बसों की हुई टक्कर, 40 यात्री घायल

10:34 AM Jan 15, 2024 IST | NAMITA DIXIT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।बता दें यह हादसा दो बसों के आपस में टकराने से हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

आपको बता दें हादसा राया कट के पास यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-110 पर तड़के करीब 3 बजे हुआ। यहां दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बसों से बाहर निकाला। इसके बाद घायल 40 लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

पुलिस ने दोनों बसों को एक्सप्रेसवे से किनारे कराया

बताया गया कि एक बस नोएडा से धौलपुर जा रही थी। वहीं दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी। इसी कारण हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों बसों को एक्सप्रेसवे से किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article