टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर किया कांड, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

02:44 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में फिर एक बार दुष्कर्म करना का मामला सामने आया है। बलिया जिले में यह वारदार घटित हुई जहां पर 16 वर्ष की नाबालिग किशोरी के साथ बालात्कार किया गया । इस घटना ने पूरे बलिया जिले को झकझोंर कर रख दिया है। इस बात की सूचना  रविवार को पुलिस के द्वारा साझा कि गई। पुलिस ने व्यक्त किया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कथित तौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
नाबालिग किशोरी के साथ किया गया दुष्कर्म 
वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल मिश्र के मुताबिक, मन्नू यादव (23) नाम के एक युवक ने बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गत 15 नवंबर को कथित तौर पर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर मन्नू के खिलाफ अपहरण की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
शादी का झांसा देकर कांड को दिया अंजाम 
मिली जानकारी के मुताबिक  किशोरी को दो दिन पहले बरामद कर लिया गया और उसके बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार से संबंधित धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के सुसंगत प्रावधान में शामिल कर किए गए हैं।
मिश्र के मुताबिक, मन्नू ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article